विधायक मालवीय को मिला अपार जन आशीर्वाद
कांग्रेस की जन आक्रोश सभा हुई सफल, सभा में पहुँचे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस
उन्हेल | उज्जैन जिले में घटिया विधानसभा के उन्हेल नगर में कांग्रेस ने वर्तमान सरकार के कार्य प्रणाली को लेकर जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान सरकार की कैबिनेट मंत्री उदय लाल आंजना सहित मप्र के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल हुए। जिसमे हजारो की संख्या में ग्रामीण जनों सहित कार्यकर्ताओ का अपार जन सैलाब उमड पड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है जिसको लेकर शनिवार को कांग्रेस ने स्थानीय गोपी गार्डन में एक विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया तो वहीं भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया जिसमें जन आशीर्वाद यात्रा की सभा पर बारिश का पानी फिर गया वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश सभा में कार्यकर्ताओं वी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जन आक्रोश सभा को सफल बनाया, जिसके चलते घटिया विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी नगर परिषद उन्हेल में कांग्रेस द्वारा वर्तमान सरकार के खिलाफ जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता शामिल हुए।
सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने शिवराज को मामू कहते हुए उनकी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए हाल ही में जारी की गई गैस सिलेंडर योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो हम 500 में हमेशा सिलेंडर देंगे ।वही शिवराज सरकार द्वारा की घोषणा 450 सिलेंडर किसी को नहीं मिला है। शिवराज सिंह ने हमेशा जनता को मामू बनाया है। लाडली बहन योजना में भी प्रदेश की 40 से 60% महिला वंचित रह गई है हमारी सरकार बनती है तो सभी 100% महिला नारी सम्मान योजना में पात्र रहेगी। वही घटिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक रामलाल मालवीय की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस द्वारा जल्द ही अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा करने की भी बात कही। राजस्थान के मंत्री उदय लाल आंजना ने दोनों प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेश किया। सभा के संबोधन के दौरान क्षेत्रीय विधायक रामलाल मालवीय ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका अपार प्रेम और सहयोग ही आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है विधायक रामलाल मालवीय ने इस जन आक्रोश सभा को लेकर हुई कठिनाइयों को पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के समक्ष अपनई आप बीती सुनाई।ओर कहां की आज जो जनसेवक यहां मौजूद है वह कोई खरीदी हुई या शासकीय योजना से लाभान्वित जनता नहीं है जिनको जबरदस्ती या दबाव में बुलाया गया है यह सभी लोग वर्तमान सरकार की नीति और कार्य प्रणाली से प्रताड़ित है जो इस जन आक्रोश सभा में सम्मिलित हुए हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें इस सभा के लिए उचित स्थान की परमिशन न देने सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग न करने व डराने धमकाने जैसी बात भी कहीं, तो वहीं इस जन आक्रोश सभा के सफल संचालक पर हर्ष जताते हुवे कहा हैं कि आज भाजपा द्वारा निकलने वाली जिस जन आशीर्वाद यात्रा के लिए उन्हें परेशान किया गया था अब उस पर जो पानी फिरा है वह कहीं ना कहीं उनके लिए वरदान भी साबित हुवा है। साथ ही क्षेत्र विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन व कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जाता रहा है उसको लेकर भी कड़ी निंदा करते हुए उनसे ना डरने की बात कही है उन्होंने कहा कि जब तक आप पलट कर जवाब नहीं देते हो तब तक आपको ऐसे ही डराया जाता रहेगा। इसलिए अब आप डरना छोड़कर परिस्थितियों का सामना करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र टेलर ने किया, व कार्यक्रम के अंत में आभार क्षेत्रीय विधायक रामलाल मालवीय ने माना। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
विडिओ के लिए इस लिंक को क्लिक करे -
https://youtu.be/RUe8H_WQQhQ?si=hucD1CKtHmJtGIwf

admin