शनिवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उन्हेल क्षेत्र में करेगी प्रवेश

भाजपा विधायक प्रत्याशी सतीश मालवीय को मिल रहा है जनता का अपार समर्थन

शनिवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उन्हेल क्षेत्र में करेगी प्रवेश

उन्हेल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो को जनता के समक्ष रख्नने व् आगामी  चुनाव में फिर से भाजपा की नयी पारी की शुरवात करने के उद्देश्य से निकली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ उन्हेल में होने जा रहा हे, जिसमे जन आशीर्वाद यात्रा लेकोड़ा आंजना में प्रवेश करेगी| इस यात्रा का घटिया विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय, जिला व भाजपा मंडल के पदाधिकारी इस जन आशीर्वाद यात्रा की अगवानी दोपहर 1 बजे करेंगे। शनिवार को ही दोपहर 2 बजे उन्हेल पुलिस  थाने के सामने विशाल आम सभा का भी आयोजन किया जाएगा 
भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की लेकोडा आजना से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक एवं अन्य वाहनों से आशीर्वाद यात्रा के साथ उन्हेल रेलवे स्टेशन एवं नवादा होकर आम सभा स्थल तक पहुंचेंगे। यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सभा स्थल के साथ ही नगर को भाजपा के झंडे बैनर फ्लेक्स आदि से सजाया जा रहा है। यात्रा को भव्य रूप देने के लिए विगत दिवस भाजपा मंडल के बुथ स्तर के पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ताओं की बैठक को कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मार्गदर्शन दिया है। गांव गांव भाजपा के झंडा बैनर आदि प्रचार सामग्री भी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई है। आमसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अथवा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने की संभावना है। बड़ी संख्या में आम जन इस सभा में शामिल होंगे। सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ता करीब 500 बाइक के काफिले के साथ यात्रा को ग्राम हताई पालकी तक नागदा के लिए रवाना करने जाएंगे। आम सभा में शामिल होने के लिए भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारी ने आग्रह किया|