अच्छी बारिश हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिवसीय महारूद्र अनुष्ठान में हुए सम्मिलित

अच्छी बारिश  हेतु  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने एक दिवसीय महारूद्र अनुष्ठान में हुए सम्मिलित

उज्जैन  । श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिनांक 04 सितम्बर 2023 को  शिवराज सिंह चौहान माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्‍तम जल वृष्टि व जन कल्‍याण की उदात्‍त भावना श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य पुजारी पं. घनश्‍याम शर्मा के आचार्यत्‍व में  एक दिवसीय महारूद्र अनुष्ठान का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के नन्दी मंडपम किया गया |

मंदिर के नंदीमण्डपम में मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी - पुरोहितों द्वारा एकदिवसीय महारुद्र अनुष्ठान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी मंडपम में पूजन किया साथ ही मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं  तुलसी सिलावट मंत्री जल संसाधन व मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया। पूजन पुजारी राम शर्मा,  यश शर्मा, प्रशान्त शर्मा ने सम्पन्न करवाया।इस अवसर पर विधायक  पारस जैन,  बहादुर सिंह चौहान, महापौर  मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष  श्याम बंसल, पूर्व सांसद  चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी,  बहादुर सिंह बोरमुंडला,  विशाल राजौरिया,  राजपाल सिंह सिसौदिया,  इकबाल सिंह गांधी, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक  ताराचंद गोयल,  दिलीप सिंह शेखावत,  शान्तिलाल धबाई, आईजी  संतोष कुमार सिंह, डीआईजी  अनिल कुशवाह, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक  सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अजयदेव शर्मा उपस्थित थे।पूजन के बाद मंदिर के पुजारी और पुरोहितों ने अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितो ने महारुद्र पाठ किये। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान 1331 रूद्र पाठ किए गए |  अनुष्ठान सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुवा |महारुद्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति  कुमार पुरुषोत्तम, अपर कलेक्टर एवं प्रशासक संदीप सोनी, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य  राजेंद्र शर्मा 'गुरु',  राम पुजारी आदि ने पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। प्रशासक संदीप सोनी द्वारा महारुद्र अनुष्ठान में सम्मिलित सभी पुजारी-पुरोहितो को वारुणी व दक्षिणा भेट की गई।