युवा नेता राठोड ने नप उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर अटल उद्यान में कराया पौधारोपण

उन्हेल नगर परिषद उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष में शुभम राठौड़ के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया| इस अवसर पर अखिलेश उपाध्याय द्वारा पेड़ों के फायदे बताएं | पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड के बदले ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है और हवा को शुद्ध करता है। आज इस संसार में हम पृथ्वी पर ही जी सकते हैं, मानव जीवन सिर्फ पृथ्वी पर ही संभव है। किसी और ग्रह पर जीवन मुमकिन ही नही, क्योंकि पेड़ सिर्फ पृथ्वी पर ही है, इसलिए ऑक्सीजन सिर्फ पृथ्वी पर ही है और मानव जीवन ऑक्सीजन के बिना संभव ही नहीं है। अगर हम जी रहे हैं तो सिर्फ पेड़ों की वजह से वरना पेड़ के बिना जीवन मुमकिन ही नही है। अगर पृथ्वी पर पेड़ ना रहे तो ऑक्सीजन मिलेगा ही नहीं और मानव जीवन का नाश हो जायेगा। इस लिए पेड़ है तो ऑक्सिजन है और ऑक्सीजन है तो मानव जीवन है।
आज अगर पेड़ ना होते तो गंगा का जल अमृत ना होता और गंगा को औषधि नदी के रूप में न जानी जाती। जब गंगा पहाड़ों से गुजराती है तब मार्ग में आने वाले औषधीय पौधे और पेड़ों की औषधि को खुद में समेलित कर के आगे बढ़ती है, इसीलिए गंगा का पानी साफ और पवित्र होता है। पेड़ नदियों के किनारे रोपें जाते है जिससे नदी का क्षेत्र बढ़े नही और उसका पानी साफ रहे। इस लिए अगर हम साफ पानी पी पा रहे हैं तो इसका श्रेय भी पेड़ों को जाता है |